मऊरानीपुर। नगर की सबसे प्राचीन गणेश झांकी इस वर्ष भी श्रद्धा और धूमधाम से सजाई गई है। यह प्रतिमा केपी नायक मार्केट में नायक ड्योढ़ी पर स्थापित है। इस झांकी की विशेषता है कि इसमें भगवान श्री गणेश का संपूर्ण परिवार विराजमान है। प्रतिमा में रिद्धि-सिद्धि, शुभ-लाभ, देवी महालक्ष्मी और उनका वाहन मूषक भी भव्य रूप में दिखते हैं। अमित नायक ने बताया कि यह परंपरा 100 से अधिक वर्षों से चली आ रही है। कमलापत नायक ने इस पावन सेवा को प्रारंभ किया था। उनकी वर्तमान पीढ़ी आज भी इसे अपार श्रद्धा और उत्साह से निभा रही है। गणपति बप्पा के इस दिव्य स्वरूप के दर्शन के लिए दूर-दराज से श्रद्धालु प्रतिदिन पहुंच रहे हैं। परिसर में दर्शनार्थियों की भीड़ और ”जय गणेश” के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना हुआ है। संवाद




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें