बदायूं। ककोड़ा मेले में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाने में अनियमितताओं की शिकायतें सामने आने के बाद पुलिस अधिकारियों ने कार्रवाई की है। शनिवार को मेला कोतवाली से ड्यूटी मुंशी कुलदीप राजपूत और जीडी लेखक अनुज प्रताप को हटा दिया गया। उनकी जगह उघैती से लाला सिंह, मुजरिया से आकाश डागर और बिसौली से रोहित कुंडु थाने से नए पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।


पुलिस लाइन की गणना शाखा में तैनात रहे क्लर्क मुंशी अनुज प्रताप को पहले भी अनियमितताओं के आरोपों के चलते वहां से हटाकर निलंबित कर दिया गया था। इसके बाद से वह पुलिस लाइन में तैनात थे। पुलिस लाइन से अनुज प्रताप को जीडी लेखक और कुलदीप राजपूत को ड्यूटी मुंशी मेला ककोड़ा कोतवाली बनाया गया था। यहां भी ड्यूटी लगाने के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती में नियमों और जरूरत के बजाय मनमर्जी को प्राथमिकता दी जा रही थी।

ड्यूटी लगाने में रुपये के लेनदेन की शिकायतें भी सामने आई थीं। एसएसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि मेला कोतवाली में तैनात क्लर्क मुंशी को पुलिस लाइंस गणना कार्यालय में लापरवाही मिलने के बाद वहां से हटाया था। इस कारण वहां से भी उनको हटाकर थानों में तैनाती कर दी गई है।



Source link