– बारिश थमते ही चढ़ा 6.2 डिग्री चढ़ा दिन का पारा

अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात का असर खत्म होने से रविवार को बारिश नहीं हुई। ऐसे में धूप निकलने से दिन के तापमान में 6.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। अब आगे भी बारिश के आसार नहीं हैं।

पिछले दो दिनों से चक्रवात के चलते झांसी का मौसम बदला हुआ था। शुक्रवार को तो दिन से लेकर रात तक कभी बूंदाबांदी तो कभी रिमझिम बारिश होती रही। शनिवार को भी सुबह तक रिमझिम वर्षा जारी रही। हालांकि, रविवार को ऐसा नजारा नहीं दिखा। बादलों की आवाजाही के बीच धूप निकली और तापमान बढ़कर 30.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो कि सामान्य से 3.6 डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम पारा 21.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 1.7 डिग्री कम है। पिछले 24 घंटे में तीन मिलीमीटर ही बारिश हुई। कृषि विज्ञान केंद्र भरारी डॉ. आदित्य कुमार सिंह का कहना है कि अब चक्रवात का असर खत्म हो गया है। ऐसे में आगामी दिनों में बादलों की आवाजाही तो बनी रह सकती है लेकिन बारिश के आसार नहीं हैं। ब्यूरो



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *