मऊरानीपुर। ग्राम बम्हौरी के ग्रामीणों ने चकबंदी प्रक्रिया में तैनात एक जिम्मेदार पर गंभीर आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी के नाम संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा। ग्रामीणों ने आरोपी पर मनमानी करने व नियमों की अनदेखी करने का आरोप लगाया।


ग्रामीणों का आरोप है कि आरोपी जिम्मेदार द्वारा गांव के आबादी वाले गाटों में टीएच 18 की प्रक्रिया पूरी नहीं की गई, जबकि कृषि योग्य भूमि पर अवैध रूप से लाभ पहुंचाते हुए टीएच 18 का काम किया गया है। आरोप यह भी है कि मूल्यांकन में जरूरतमंद किसानों की उपजाऊ भूमि का मूल्यांकन अधिक कर दिया गया, जबकि अच्छी किस्म की भूमि का मूल्यांकन कम दर्शाया गया। ग्रामीणों ने आरोपी जिम्मेदार के खिलाफ जांच कराकर दंडात्मक कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने आरोपी का तत्काल स्थानांतरण करने की भी मांग की है। इस मौके पर कमलेश रावत, जगदीश प्रसाद नायक, राजेश रावत, अंबिका प्रसाद, कृष्ण कुमार, कालका प्रसाद आर्य, गोपालदास आर्य, ज्ञानचंद्र आर्य आदि मौजूद रहे। संवाद



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *