ललितपुर। शहर में पेयजल लाइन से लीकेज की समस्याएं लगातार बनी हुई हैं। बृहस्पतिवार को अमृत योजना के तहत बनाई गई नवीन टंकी की पेयजल लाइन की टेस्टिंग की गई। इस दौरान इलाइट और चर्चरोड सहित कई प्रमुख मार्गों पर लीकेज होने लगा।

शहर के चर्च रोड, महिला थाना के पास नहर चौराहा और इलाइट चौराहे पर भी पाइपलाइन लीकेज हुई। नए स्थानों पर मुख्य सड़कों पर पाइपलाइन लीकेज होने से वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। सूचना मिलने पर पानी की आपूर्ति रोकी गई, जिसके बाद लीकेज बंद हुए। पानी बहने से सड़कों पर गड्ढे बन गए। इस घटना में सैकड़ों लीटर पानी नालियों में बहकर बर्बाद हो गया। शहर में पुराने लीकेज भी अभी तक ठीक नहीं हुए हैं।

————–

फोटो-60

महिला थाना के पास नहर चौराहे पर बृहस्पतिवार को सुबह से सड़क किनारे से निकली पाइप लाइन लीकेज हो गई। इससे यहां सड़क पर पानी पांच घंटे से अधिक समय तक फैलकर बर्बाद होता रहा।

————

फोटो-62

नगर संसाधन केंद्र चर्च रोड के सामने पाइपलाइन लीकेज होने के कारण सड़क किनारे बड़ी मात्रा में पानी बर्बाद होता रहा। इससे यहां वाहन पार्क करने के लिए लोगों को परेशान होना पड़ा। इससे सड़क किनारे काफी दूर तक पानी बहता रहा।

—————

फोटो-63

इलाइट चौराहा पर राजघाट रोड मोड़ पर बृहस्पतिवार को सुबह सड़क किनारे पाइपलाइन लीकेज हो गया। दोपहर तक भी पानी बहने के कारण यहां दलदल जैसी स्थिति बन गई।

—————–

जल निगम की ओर से बिछाई गई नई पाइपलाइन की टेस्टिंग चल रही है। लीकेज के बारे में जल निगम के अधिकारियों को अवगत कराया जा रहा है। निरीक्षण भी कर रहे हैं और जो भी लीकेज मिल रहे हैं, उसे जल निगम के माध्यम से ठीक कराया जा रहा है।-मुंशीलाल वर्मा, अधिशासी अभियंता, जल संस्थान।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें