विजिलेंस टीम ने शहर में चलाया जांच अभियान, विद्युत अधिनियम के तहत दर्ज कराया अभियोग

संवाद न्यूज एजेंसी

ललितपुर। विद्युत विजिलेंस टीम ने बिजली चोरी और विद्युत अनियमितताओं पर रोक लगाने के लिए शहर में जांच अभियान चलाया। इस दौरान बिजली चोरी पाए जाने पर पांच उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराया गया।

विजिलेंस टीम ने विभिन्न स्थानों पर उपभोक्ताओं के परिसरों की जांच की। जांच के दौरान विद्युत चोरी और अनियमितताएं मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की गई। टीम ने उपभोक्ताओं से बिजली का वैध, सुरक्षित और नियमानुसार उपयोग करने की अपील की।

अधिकारियों ने कहा कि बिजली चोरी और अनियमितताओं पर रोक लगाने के लिए जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा। उपभोक्ताओं से अभियान में सहयोग करने और बिजली का वैध कनेक्शन लेकर ही उपयोग करने का अनुरोध किया गया।

अभियान में विजिलेंस जेई किशन कुमार शुक्ला, प्रवर्तन दल प्रभारी शिव प्रसाद रावत, रफीक मोहम्मद और रविभान तिवारी शामिल रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *