Farmers distressed by power crisis; submit memorandum to MLA



सिमरधा/ गरौठा। खेतों की सिंचाई के समय विद्युत आपूर्ति बेपटरी होने से किसान परेशान हैं। उन्होंने गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत को ज्ञापन देकर समस्या दूर करने की मांग की। किसानों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि हर वर्ष बिजली की अव्यवस्था से पलेवा और बोआई समय पर नहीं हो पाती। इससे फसलों के उत्पादन पर असर पड़ता है। विद्युत अधिकारी समाधान के नाम पर कोरे आश्वासन देते हैं और जिम्मेदारी से बचते हैं। किसानों ने बताया कि सिमरधा कृषि फीडर पर लोड अधिक गांवों के जुड़े होने से है। उन्होंने अधिकारियों को आपूर्ति हटाने का सुझाव दिया था, पर उस पर अमल नहीं हुआ। कई वर्षों से जूझ रहे किसानों ने अब सोमवार से अनशन शुरू करने की चेतावनी दी है। संवाद




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *