अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। चालू वित्तीय वर्ष से वृद्धा पेंशन के लिए बैंक खाते को आधार से जोड़ा जाना अनिवार्य कर दिया गया। इस वजह से करीब दस हजार बुजुर्गों की पेंशन अटक गई। पेंशन न मिलने से परेशान बुजुर्ग रोजाना विकास भवन के चक्कर काट रहे हैं। वहीं, समाज कल्याण अफसरों का कहना है कि आधार से न जुड़े बैंक खातों में पेंशन नहीं भेजी जाएगी।

राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन समेत जनपद के कुल 62,967 लाभार्थियों में अब तक सिर्फ 52 हजार लाभार्थियों के खाते में ही पेंशन की रकम पहुंची है। इसमें दस हजार वृद्धा पेंशन धारक भी हैं। इनके खाते में भी अब तक रकम नहीं पहुंची। समाज कल्याण अधिकारी ललिता यादव के मुताबिक इस वित्तीय वर्ष से भुगतान व्यवस्था में बदलाव करके उसे आधार से जोड़ दिया गया। अब सिर्फ उन्हीं खातों में पेंशन भेजी जाएगी जिनके खाते आधार समेत एनपीसीआई पोर्टल के साथ लिंक होगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *