Financial aid of one lakh rupees provided to a boy suffering from blood cancer.



मऊरानीपुर। श्याम सेवा समिति ने ब्लड कैंसर से पीड़ित चार वर्षीय बालक के बोन मैरो ट्रांसप्लांट के लिए एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी है। समिति अध्यक्ष अरविंद अड़जरिया ने यह राशि समिति सदस्यों के साथ मिलकर बच्चे के पिता के बैंक खाते में स्थानांतरित की। संस्था ने पिछले वर्ष दिसंबर में भी बच्चे के उपचार हेतु 64 हजार 500 रुपये की सहायता प्रदान की थी। अड़जरिया ने पूर्व में ही बोन मैरो ट्रांसप्लांट के समय एक लाख रुपये की मदद का आश्वासन दिया था। ट्रांसप्लांट की तिथि तय होते ही समिति ने शनिवार को सहायता राशि पीड़ित परिवार को स्थानांतरित कर दी। क्षेत्रीय लोगों ने समिति के इस मानवीय कार्य की सराहना की है। उन्होंने इसे समाज के लिए एक अनुकरणीय उदाहरण बताया। संवाद




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें