बंगरा। विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता ज्ञानेंद्र सिंह ने शनिवार को औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कई विद्युत उपकेंद्रों और पावर हाउसों का जायजा लिया। झांसी के मुख्य अभियंता ज्ञानेंद्र सिंह और अधीक्षण अभियंता अफरोज आलम ने यह संयुक्त निरीक्षण किया। उन्होंने बंगरा, सकरार और मऊरानीपुर के उपकेंद्रों का दौरा किया। मशीनरी उपकरणों और कर्मचारियों के कामकाज की जांच की गई। अभिलेखों और दस्तावेज का भी अवलोकन किया गया। ग्राम पलरा में छह लाख रुपये से अधिक के बकायेदार की समस्या हल की गई। उपभोक्ताओं को समय पर बिल जमा करने के लिए जागरूक किया गया। कर्मचारियों को अधिक राजस्व वसूली और सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश मिले। अवर अभियंता अरुण कुमार और उपखंड अधिकारी अनिरुद्ध मौर्य को भी निर्देश दिए गए। संवाद




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *