मऊरानीपुर। क्षेत्र में रबी की फसल की बोआई का कार्य शुरू होने वाला है। इसे देखते हुए स्थानीय राजकीय बीज भंडार में किसानों को अनुदानित एवं निर्धारित दरों पर बीजों का वितरण किया जा रहा है। केंद्र प्रभारी भीकाराम कुशवाहा ने बताया कि प्रति किसान मसूर आठ किलो, राई दो किलो, चना 16 किलो, अलसी दो किलो, मटर 20 किलो बीज उपलब्ध कराया जा रहा है। तय कोटे से अधिक बीज की आवश्यकता होने पर किसानों से गेहूं 2,369 रुपये प्रति क्विंटल, मटर 3,835 रुपये प्रति क्विंटल, राई 6,427 रुपये प्रति क्विंटल, चना 4,750 रुपये प्रति क्विंटल, मसूर 5,474 रुपये प्रति क्विंटल दिया जा रहा है। केंद्र पर प्रतिदिन लगभग 100 से 150 किसानों को बीज वितरित किए जा रहे हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि बीज भंडार में किसी भी प्रकार की कमी या समस्या नहीं है, सभी किसान निर्धारित प्रक्रिया के तहत बीज प्राप्त कर सकते हैं।




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *