बांसी। विश्व हिंदू महासंघ ने राष्ट्रसंत अवैद्यनाथ महाराज की 12वीं पुण्यतिथि मनाई। इस अवसर पर कस्बे के टौरिया वाले हनुमान मंदिर पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। महासंघ ने नगर में एक शोभायात्रा भी निकाली। लोगों में खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाध्यक्ष संतोषपुरी महाराज ने किया। उन्होंने राष्ट्रसंत अवैद्यनाथ महाराज के चित्र पर माल्यार्पण किया और श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम का मुख्य नारा ””कन्हैया और नंदी अब नहीं रहेंगे बंदी, कृष्ण लला हम आएंगे, मथुरा मुक्त कराएंगे”” रहा। प्रधान प्रतिनिधि हरिकिशन झा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष संतोषपुरी महाराज, जिला उपाध्यक्ष इंद्र कुमार शिवहरे और जिला मंत्री बृजकिशोर राय मौजूद रहे। जिला महामंत्री हरी किशन झा, चंद्रशेखर तिवारी, गन्नी राजा और धर्मेंद्र राजा सहित अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।




