झांसी। घर से लापता समथर के हरिपुरी कॉलोनी निवासी बाला पाल (50) पुत्र मन्नू का शव शुक्रवार सुबह घर से करीब 500 मीटर दूर सुखदेवी मंदिर के पास से बरामद हुआ। उसके शरीर में चोट के बाहरी निशान नहीं मिले लेकिन, उसकी मौत की वजह साफ नहीं हो सकी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

परिजनों ने बताया कि बाला पाल कस्बा स्थित एक दुकान में हलवाई का काम करता था। बृहस्पतिवार से वह लापता था। दुकान पर भी वह नहीं पहुंचा। परिजनों के तलाशने पर उसका कुछ पता नहीं चल सका। पुलिस को भी सूचना दी गई। शुक्रवार सुबह सुखदेवी मंदिर के पास झड़ियों में उसका शव पड़ा मिला। शव मिलने से आसपास सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। बाला पाल तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। उसकी शादी नहीं हुई थी। वह उनके साथ ही रहता था। नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव के मुताबिक शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही उसकी मौत की सही वजह मालूम चल सकेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *