Wanted Bundelkhand incharge of Yuva Hindu Vahini arrested.

एनआई एक्ट में वांछित संजीव तिवारी
– फोटो : Department

झांसी। एनआई एक्ट मामले में वांछित युवा हिंदू वाहिनी का बुंदेलखंड प्रभारी संजीव कुमार तिवारी को नवाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ दो साल पुराने एनआई एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी संजीव के खिलाफ कई बार वारंट जारी किए गए थे। इसके बावजूद वह कोर्ट में पेश नहीं हुआ। पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी को उसके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक रवि श्रीवास्तव, चौकी प्रभारी निखिल कुमार, रवि गुप्ता, सौरभ पाल समेत अन्य शामिल रहे। ब्यूरो




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *