झांसी। आगामी चुनाव के मद्देनजर बुंदेलखंड विकास निधि के तहत बुंदेलखंड के सात जिलों के लिए 175 करोड़ रुपये से अधिक का बजट आवंटित किया गया है। इसमें सबसे ज्यादा 58.33 करोड़ रुपये झांसी को मिले हैं। शासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार, इस धनराशि से जनप्रतिनिधियों की ओर से दिए जाने वाले प्रस्तावों के आधार पर विकास और निर्माण कार्य कराए जाएंगे।

बुंदेलखंड विकास निधि से सड़क, पेयजल, सिंचाई, बिजली, पुलिया निर्माण से लेकर गो आश्रय स्थल बनवाने तक का काम कराया जाता है। अब शासन ने जिलावार धनराशि आवंटित करते हुए स्वीकृत विकास योजनाओं और निर्माण कार्यों को आगे बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। कार्य शुरू कराने से पहले तकनीकी स्वीकृति लेना अनिवार्य किया गया है। योजनाओं को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा कराने की जिम्मेदारी मुख्य विकास अधिकारी को दी गई है।

आदेश में कहा गया है कि आवश्यकता के अनुसार धनराशि कोषागार से आहरित की जाए। पहली किस्त की धनराशि खर्च होने के बाद अगली आवश्यकता के लिए नियमानुसार प्रक्रिया अपनाई जाए। जिन योजनाओं पर आवंटित धनराशि खर्च नहीं हो सकेगी, उसे वापस करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

सभी विधानसभा क्षेत्रों में संतुलित आवंटन पर जोर

योजनाओं का चयन करते समय क्षेत्रीय संतुलन का ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं। जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों में समान परिस्थितियों में लगभग समान धनराशि आवंटित करने का प्रयास किया जाएगा। इसके लिए संबंधित जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों के प्रस्तावों को अंतिम रूप देने को कहा गया है।

कहां-कितनी धनराशि मिली

जनपद

आवंटन

झांसी

58.33 करोड़ रुपये

बांदा

25.92 करोड़ रुपये

जालौन

25.92 करोड़ रुपये

चित्रकूट

19.44 करोड़ रुपये

महोबा

19.44 करोड़ रुपये

ललितपुर

12.96 करोड़ रुपये

हमीरपुर

12.96 करोड़ रुपये

——————–

बुंदेलखंड विकास निधि के तहत जनपद के लिए 58.33 करोड़ रुपये का बजट आवंटित हुआ है। इस धनराशि से जनप्रतिनिधियों की ओर से दिए जाने वाले प्रस्तावों के आधार पर विकास और निर्माण कार्य कराए जाएंगे। – रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड़, सीडीओ, झांसी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें