नगर निगम सदन की बैठक में शनिवार को अगल-बगल वार्ड के सपा-भाजपा पार्षद एक-दूसरे से उलझ गए। वहीं, छवि धूमिल होने का आरोप लगाकर पार्षदों ने नगर आयुक्त को घेर लिया। कहा जनता पार्षदों को चोर समझ रही है। टेंडर घोटाले और अपने ऊपर लग रहे आरोपों को लेकर कांग्रेस पार्षद दल के नेता हाजी सुहैल अहमद ने कहा कि इससे पार्षदों की छवि धूमिल हुई है जनता उन्हें चोर समझ रही है। नगर आयुक्त बताएं कि कितनी लूट हुई है।


भाजपा पार्षद दल के नेता नवीन पंडित ने शहर में जलभराव, टूटी सड़कों और पिछले दिनों टेंडर अनियमितता पर पुलिस के नगर निगम मुख्यालय पहुंचने पर पार्षदों की छवि खराब होने का मुद्दा उठाया। कहा कि मंगल भवन और हॉट मिक्स प्लांट समेत अन्य समितियों को खत्म करने जैसे मुद्दे बीते दिनों खूब उछले। इस पर पक्ष-विपक्ष चर्चा चाहता है। महापौर ने उनका समर्थन करते हुए कहा कि पहले चर्चा फिर सदस्यों का चुनाव होगा।

जलभराव पर महापौर ने कहा कि शहर में नाला सफाई को लेकर मार्च में ही आदेश दिए थे लेकिन पूरी गर्मी बीत गई और सही से नाला सफाई तक नहीं की गई। इससे जनता को जलभराव झेलना पड़ रहा है। नगर आयुक्त ने कहा कि पूरी प्रक्रिया के साथ टेंडर हुए। स्वास्थ्य व अभियंत्रण विभाग ने मिलकर नाला सफाई का कार्य किया है और वर्तमान में भी किया जा रहा है।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें