झांसी। सीएमओ कार्यालय परिसर सोमवार को दोपहर तक विभिन्न संगठन विरोध-प्रदर्शन व नारेबाजी करते रहे। बैनर-पोस्टर लेकर नारेबाजी की तो किसी ने काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया। एलान किया यदि मांगें पूरी नहीं हुई तो कार्य बहिष्कार के लिए बाध्य होंगे।

उप्र. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के आह्वान पर संविदा कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया। जिलाध्यक्ष शैलेश यादव ने कहा यदि संविदा एनएचएम कर्मियों की लंबित समस्याओं एवं मांगों का समाधान नहीं हुआ तो चरणबद्ध आंदोलन होगा। जिला महामंत्री डॉ. केएल पाल ने कहा कि जायज मांगों की अनदेखी उचित नहीं है। वहीं, उप्र. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन स्टाफ नर्स संविदा कर्मचारी संघ ने सीएमओ कार्यालय के गेट पर एकजुट होकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान स्टाफ नर्सों ने कहा संविदा स्टाफ नर्स एवं संविदा कर्मियों के नियमितीकरण की प्रभावी और स्पष्ट नीति बनाई जाए। संविदा कर्मियों को हर माह निर्धारित समय पर वेतन दिया जाना सुनिश्चित किया जाए।

उप्र आशा वर्कर्स यूनियन की जिलाध्यक्ष भारती सिंह के नेतृत्व में आशा वर्कर्स ने जुलूस निकाला। अपनी मांगों से संबंधित नारेबाजी की। वह नारेबाजी करते हुए सीएमओ कार्यालय पहुंची। ज्ञापन देते हुए कहा पल्स पोलियो अभियान का आज भी 75 रुपये प्रतिदिन दिया जाता है, वह भी प्रदान नहीं किया जाता है। रक्षाबंधन के पूर्व सभी आशाओं के खाते में रुका हुआ परिश्रमिक पहुंचने का आश्वासन दिया गया था मगर आज तक सिर्फ फोन पर मैसेज आ रहे हैं खाते में राशि नहीं। डिप्टी सीएम के कार्यक्रम की भनक लगने पर आशा कार्यकर्ता दीनदयाल सभागार पहुंचीं, जहां से पुलिस ने उन्हें लौटा दिया। इस दौरान रंजना कुशवाहा, मोहिनी अवस्थी, अहिल्या साहू, सुरेखा देवी, मालती देवी आदि मौजूद रहीं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *