झांसी। शिक्षक विधायक के विरोध के बाद आर्यकन्या महाविद्यालय में रविवार को होने वाले साक्षात्कार स्थगित कर दिए गए। इस संबंध में कॉलेज के चयन समिति अध्यक्ष की ओर से पत्र जारी किया गया। अभी साक्षात्कार की अगली तिथि भी तय नहीं की गई है।

आर्यकन्या महाविद्यालय में लिपिक/लैब सहायक, आशु लिपिक पदों पर भर्ती निकली थीं। रविवार को अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया था। वहीं, शनिवार को शिक्षक विधायक डॉ. बाबूलाल तिवारी ने उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ. सुनील बाबू से मुलाकात की थी। विधायक ने आरोप लगाया था कि नियमों को ताक पर रखकर आर्य कन्या कॉलेज में भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। तत्काल भर्ती की प्रक्रिया पर रोक लगाई जाए अन्यथा कड़ा विरोध झेलना होगा। भर्ती के नाम पर सरकार को बदनाम करने की साजिश है। प्रबंधन की मिलीभगत से गलत तरीके से रिक्तियां निकाली गई हैं।

वहीं, रविवार को साक्षात्कार शुरू होने से पहले आर्यकन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय की चयन समिति के अध्यक्ष डॉ. केजी द्विवेदी ने पत्र जारी कर दिया। उन्होंने लिखा कि अपरिहार्य कारणवश 27 सितंबर को होने वाले साक्षात्कार को आगामी तिथि तक स्थगित किया जाता है। साक्षात्कार की अगली तिथि की सूचना अभ्यर्थियों के व्हाट्सएप/ मोबाइल नंबर पर एक सप्ताह पहले दी जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें