महरौनी। शांति देहदान चैरिटेबल ट्रस्ट ने रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रक्तदान, अंगदान, देहदान एवं नशामुक्ति जनजागरुकता शिविर लगाया। शिविर में रक्तदान के साथ लोगों को अंगदान एवं देहदान के महत्व तथा नशे से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया।

शिविर का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम बड़ौनिया ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अवधेश यादव सहित रक्तदाताओं ने कुल 8 यूनिट रक्तदान किया। वहीं 11 महिलाओं ने अंगदान की घोषणा कर मानव सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। महिलाओं ने मृत्यु के बाद अपने नेत्र एवं विभिन्न अंगों के माध्यम से जरूरतमंदों को जीवन का अवसर प्रदान करने का संकल्प लिया। ट्रस्ट के संस्थापक खुशाल चंद्र साहू ने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद का जीवन बचा सकता है, जबकि अंगदान और देहदान मृत्यु के बाद भी मानवता की सेवा का माध्यम बन सकता हैं।

इस दौरान डॉ. विमल यादव, बालमुकुंद, सूरज का विशेष सहयोग रहा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओर से डॉ. अवधेश यादव, डॉ. सुंदर सिंह, विक्रम चढ़ार, डॉ. अरविंद सिंह आदि मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *