मोंठ। कस्बे में रविवार को अग्रवाल समाज ने महाराजा अग्रसेन जयंती धूमधाम से मनाई। इस अवसर पर खेरापति हनुमान मंदिर में पूजन-अर्चन और हवन किया गया। इसके बाद मंदिर परिसर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

शोभायात्रा का कस्बे के विभिन्न मोहल्लों और प्रमुख मार्गों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत हुआ। आयोजन का उद्देश्य महाराजा अग्रसेन के आदर्शों से समाज में एकता, समानता और भाईचारे को बढ़ाना था। श्रद्धालुओं ने महाराजा अग्रसेन के चित्र के समक्ष विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। शोभायात्रा में शामिल लोग महाराजा अग्रसेन के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। देर शाम शोभायात्रा वापस खेरापति हनुमान मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान सेवा, सहयोग और सामाजिक सद्भाव के मार्ग पर चलने का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर अरविंद अग्रवाल, अमित अग्रवाल, रूपक अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, प्रिंस अग्रवाल, दिलीप, गगन, शिवम अग्रवाल, महेंद्र अग्रवाल सहित समाज के कई लोग मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *