दतिया। भगवापुरा थाने में सरकारी रिकॉर्ड से छेड़छाड़ का मामला सामने आया। दो पुलिसकर्मी निलंबित किए गए। पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल ने कार्रवाई की। उप निरीक्षक शाकिर अली और आरक्षक हरिमोहन कुशवाह रक्षित केंद्र भेजे गए। यह कार्रवाई पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चौहान की शिकायत पर हुई। चौहान ने आरोप लगाया, पुलिस ने उन्हें घर से उठाकर जुए का फर्जी आरोपी बनाया। चंबल डीआईजी सुनील कुमार जैन ने मामले की जांच की। जांच में 12 सितंबर रात ग्राम अपराध पुस्तिका में फेरबदल सामने आया। शाकिर अली और हरिमोहन कुशवाह ने वार्षिक टिप्पणियों में बदलाव किया। ग्राम अपराध पुस्तिका व रोजनामचे की लिखावट में अंतर मिला। इससे छेड़छाड़ की पुष्टि हुई, जिसके आधार पर एसपी ने कार्रवाई लिया। संवाद




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें