चिरगांव। बारिश के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में पानी भर गया है। इससे मरीजों और अस्पताल कर्मचारियों को परेशानी हो रही है। जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने से कई स्थानों पर पानी जमा है। इसके कारण मच्छरों का प्रकोप और संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। सीएचसी अधीक्षक रविंद्र सिंह ने बताया कि रेलवे क्षेत्र और मिरौना गांव से आने वाला बारिश का पानी भी यहां जमा हो जाता है। वहीं, राजकीय पशु चिकित्सालय परिसर में भी करीब एक सप्ताह से पानी भरा है, जिससे पशुपालकों को दिक्कत हो रही है। ब्लॉक मुख्यालय परिसर में भी जलभराव से कर्मचारियों और आगंतुकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने इस समस्या से स्थायी निजात दिलाने के लिए जल निकासी की व्यवस्था की मांग की है। संवाद




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें