खिलारा। मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सितौरा निवासी 60 वर्षीय शिवनाथ यादव सुखनई नदी में डूब गए। वह रविवार शाम अपने खेत से लौटते समय नदी पार कर रहे थे। इसी दरम्यान हादसे का शिकार हो गए। उनकी तलाश जारी है।

शिवनाथ यादव रोजाना की तरह भैंस चराने नदी के उस पार खेतों की ओर गए थे। शाम करीब चार बजे वह नदी पार करने के लिए पानी में उतरे। इसी दौरान वह गहरे पानी में चले गए और बाहर नहीं आ सके। वृद्ध के डूबने की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों और परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तुरंत नदी में उतरकर तलाश शुरू की। हालांकि, देर शाम तक उनका कोई सुराग नहीं मिल सका।

वृद्ध के पुत्र नर्मदाप्रसाद यादव ने घटना की सूचना मऊरानीपुर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। तहसील प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार कामनी भट्ट और लेखपाल संतोष वर्मा भी पहुंचे। कर्मचारियों ने घटना स्थल का जायजा लिया और ग्रामीणों से जानकारी ली। देर शाम तक तलाश अभियान की निगरानी की गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *