मऊरानीपुर। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत राजकीय हाईस्कूल वीरा में अज्ञात चोरों ने प्रधानाचार्य कार्यालय का ताला तोड़कर कंप्यूटर, प्रिंटर व साउंड सिस्टम सहित कई कीमती इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चोरी कर लिए। प्रधानाचार्य धर्मेंद्र कुमार ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि पांच अगस्त की रात अज्ञात चोरों ने राजकीय हाईस्कूल वीरा के प्रधानाचार्य कार्यालय का ताला तोड़ दिया। चोर दफ्तर के अंदर से कंप्यूटर सिस्टम, मल्टी प्रिंटर, साउंड सिस्टम, कैमरा हार्ड डिस्क (डीपीआर) व वाई-फाई सिस्टम सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए। पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध मामला दर्ज किया किया है।
