झांसी। अमर उजाला बोनस और केनरा रोबेको म्यूचुल फंड की खास पहल पर शनिवार को को होटल रीजेंटा में ‘स्त्री शक्ति समृद्धि’ कार्यक्रम होगा। इसमें नारी शक्ति एक मंच पर इकट्ठा होगी। महिलाओं को भविष्य में बचत के तरीके बताए जाएंगे। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर आयुक्त आकांक्षा राणा होंगी।


स्त्री शक्ति समृद्धि कार्यक्रम में केनरा रोबेको म्यूचुअल फंड के वाइस प्रेसीडेंट और यूपी, उत्तराखंड के जोनल सेल्स हेड धीरज डीन महिलाओं को कमाई के साथ-साथ सुरक्षित और संतुलित निवेश के सरल व प्रभावी विकल्पों की जानकारी देंगे। यह कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से सिविल लाइंस स्थित होटल रीजेंटा पैलेस में आयोजित होगा। महिलाएं इस खबर के साथ दिए गए क्यूआर कोड कोड को स्कैन कर या फिर अमर उजाला की वेबसाइट thebonus.in पर ‘स्त्री समृद्धि’ सेक्शन में दिए फार्म को निशुल्क पंजीकरण कर कार्यक्रम में हिस्सा ले सकतीं हैं। इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए कई महिलाओं ने पंजीकरण करा लिया है। पंजीकरण करने वाली महिलाएं इसे भविष्य के लिए एक सकारात्मक पहल बता रही हैं। इसके अलावा उनमें भविष्य में आसान निवेश की जानकारी लेने में अपनी उत्सुकता दिखा रही हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *