झांसी। स्वयं सहायता समूह की 10 महिलाओं ने पहली बार राखी बनाने का पहली बार काम शुरू किया ओर मऊरानीपुर तहसील के मुख्य बाजार में दुकान लगाकर अपनी आय बढ़ा रहीं हैं। इन महिलाओं ने पारंपरिक और आधुनिक डिजाइन की राखियां तैयार की हैं।
मऊरानीपुर के हरपुरा निवासी गिरजा बौद्ध ने बताया कि उनके केजीएन समूह से 10 महिलाएं जुड़ी हैं और पहली बार राखियां तैयार कर रहीं हैं। उनकी तरफ से बनाई गई राखियां मऊरानीपुर के बाजार में बिक रहीं हैं। समूह से जुड़ी शबाना ने बताया कि रेशम के धागे में मोती, मेटल स्पंज आदि का उपयोग कर राखियां तैयार की गई हैं।
इन राखियों की कीमत 30 से 80 रुपये तक है। इस संबंध में एनआरएलएम डीसी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि महिलाओं ने पहली बार राखियां तैयार कीं हैं और बाजार में दुकान लगाकर उनकी बिक्री कर रहीं हैं। प्रयास है कि समूह कि महिलाओं को ऑनलाइन प्लेटफार्म उपलब्ध कराया जाए, जिससे उनकी आय और बढ़ सके।
