12:55 PM, 18-May-2023

Sarkari Naukri SSC CGL 2022 Topper

कर्मचारी चयन आयोग की ओर से हाल ही में एसएससी सीजीएल (SSC CGL 2022) का अंतिम परिणाम जारी किया गया। इसमें बिहार के दरभंगा जिले के बहादुरपुर प्रखंड मे डराहार गांव निवासी माधव मिश्रा ने दूसरा स्थान पाया है। एसएससी सीजीएल परीक्षा 2022 में ऑल इंडिया दूसरी रैंक प्राप्त कर अपनी कामयाबी का परचम लहराते हुए माधव ने मिथिला का नाम रौशन किया है। माधव को केंद्रीय सचिवालय सेवा दिल्ली में सहायक अनुभाग अधिकारी बनाया गया है। पूरी खबर यहां पढ़ें। 

11:38 AM, 18-May-2023

UPSSSC Gram Panchayat Adhikari Bharti 2023

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, लखनऊ ने ग्राम पंचायत अधिकारी (Village Development Officers) पद पर कुल 1468 भर्ती निकली हैं। आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार ग्राम पंचायत अधिकारी पद पर कुल 1468 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है।

09:55 AM, 18-May-2023

UPSC CSE Prelims 2023 Exam Center यहां संपर्क करें उम्मीदवार

आयोग ने कहा कि परीक्षा केंद्र बदलने के इच्छुक उम्मीदवार 17 मई, 2023 को दोपहर 12 बजे से 19 मई, 2023 को शाम पांच बजे तक 011-23070641, 23381073, 23384508 और 23387876 पर यूपीएससी से संपर्क कर सकते हैं। 

09:51 AM, 18-May-2023

Jobs Live : UPSC CSE Prelims 2023 Exam Center Changed

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने उन उम्मीदवारों को वैकल्पिक केंद्र देने का फैसला किया है, जिन्हें 28 मई को होने वाली सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए मणिपुर के इंफाल में परीक्षा केंद्र आवंटित किया गया था। 

08:57 AM, 18-May-2023

GOVT Jobs APSC FMO Recruitment 2023

असम लोक सेवा आयोग की इस भर्ती की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन आधारित है, जो असम लोक सेवा आयोग (APSC) की आधिकारिक वेबसाइट apsc.nic.in पर जाकर पूरी की जा सकती है। भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 जून, 2023 तक पूरी की जा सकती है, इसके बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

08:33 AM, 18-May-2023

Jobs Results Live: उत्तर प्रदेश में ग्राम पंचायत अधिकारी बनने का मौका, RIE और ESIC में भी निकलीं नौकरियां

असम लोक सेवा आयोग (APSC) ने भर्ती प्रक्रिया के तहत वित्तीय प्रबंधन अधिकारी पद पर 103 भर्ती करने हेतु अधिसूचना जारी कर दी है। इन पदों पर चुने जाने वाले अभ्यर्थियों को 30 हजार रुपये से लेकर एक लाख 10 हजार रुपये तक की मंथली सैलरी मिलेगी। भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *