www.a2znewsup.com

विकास खंड डकोर में कार्यालय नगर पंचायत एट (जालौन)



(उरईजालौन) उरई: संयुक्त सचिव भारत सरकार व जिलाधिकारी की अध्यक्षता में नगर पंचायत एट में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया । संयुक्त सचिव भारत सरकार के द्वारा जनप्रतिनिधियों व आमजन मानस को विकसित भारत संकल्प की शपथ दिलाई संयुक्त सचिव भारत सरकार पुनीत यादव, उरई क्षेत्र सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा एवं जालौन जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय जी की अध्यक्षता में नगर पंचायत एट में विकास खण्ड डकोर के ग्राम भुआ में भव्य विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संयुक्त सचिव भारत सरकार ने जनप्रतिनिधियों व आमजन मानस को विकसित भारत संकल्प की शपथ दिलाई। इस अवसर पर LED VAN के माध्यम से सरकार की योजनाओं पर आधारित लघु फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से पात्र लाभार्थी सीधे लाभांवित हो रहे हैं। सरकार आमजन के जीवन स्तर को बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध है जिसका परिणाम निरंतर देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य शासकीय योजनाओं को गांव -गांव घर-घर तक पहुंचना है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के संकल्प हेतु ली गई शपथ को अपने जीवन में उतारें। उन्होंने विकसित भारत की संकल्पना को स्पष्ट करते हुए कहा कि हम विकासशील देशों से आगे बढ़कर विकसित देश की ओर बढ़ रहे हैं ।तथा जलथल और नभ के साथ ही विश्व में नई पहचान स्थापित कर रहे हैं। उरई क्षेत्र सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा ने कहा कि उज्ज्वला योजना के तहत निशुल्क गैस सिलेंडर देकर माता एवं बहनों को धुएं से होने वाली बीमारियों से मुक्ति दिलाई है। इसी प्रकार आवास योजना के तहत गरीबों को आवास प्रदान करने के साथ ही स्वच्छ भारत अभियान के तहत शौचालय के रूप में इज्जत घर बनवाए गए हैं। किसानों के सम्मान में किसान सम्मान निधि एवं सुरक्षा कवच के रूप में आयुष्मान कार्ड के तहत 5,00000 रुपये तक की निशुल्क इलाज करने की सुविधा दी जा रही है। उन्होंने कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र देकर लाभान्वित किया। उन्होंने सभी जनपद वासियों से अपील की है। कि विकसित भारत संकल्प यात्रा में बढ़ चढ़कर भाग ले एवं शासकीय योजनाओं का लाभ उठाएं जो व्यक्ति योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं ।वह अन्य व्यक्तियों को भी योजनाओं से लाभान्वित करायें। जालौन जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय जी ने कहा कि विकसित भारत के लिए जो संकल्प लिया गया है।उसमें प्रत्येक नागरिक की सहभागिता एवं निरंतर प्रयास जरूरी है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में जनपद जालौन में LED VAN के माध्यम से गांव-गांव जाकर आमजन को शासकीय योजनाओं के बारे में जागरूक करने के साथ ही पत्रों को लाभान्वित किया जा रहा है। विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, PM विश्वकर्मा योजना, PM किसान सम्मान निधि योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री पोषण अभियान, हर घर जल जल, जीवन मिशन, जन धन योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, PM प्रमाण योजना एवं नैनो उर्वरक की विस्तृत स्टॉल लगाकर आम जनमानस को जागरूक किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी भीमजी उपाध्याय, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे विशाल यादव, परियोजना निदेशक शिवाकांत द्विवेदी , अन्य अधिकारी आदि सहित गणमान्य मौजूद एवं उपस्थित रहे

By Parvat Singh Badal (Bureau Chief Jalaun)✍️

A2Z NEWS UP Parvat singh badal (Bureau Chief) Jalaun ✍🏻 खबर वहीं जों सत्य हो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें