Kachheri: Women are troubled due to lack of toilets


loader

Trending Videos



Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी

झांसी। कचहरी में रोजाना सैकड़ों की संख्या में वादकारी आते हैं। इनमें महिलाएं भी होती हैं। कचहरी परिसर में टॉयलेट न होने से उन्हें यहां-वहां भटकना पड़ता है। हालांकि, जजी परिसर में महिलाओं के लिए एक पिंक टॉयलेट बना है। इसका इस्तेमाल महिला वकील ही कर पाती हैं क्योंकि सिर्फ उन्हीं को ही इसकी जानकारी है।कचहरी परिसर में रोज सैकड़ों महिला वादकारी आती हैं। यहां पीने के लिए पानी की पर्याप्त व्यवस्था है पर महिलाओं के लिए शौचालय नहीं है। एक पिंक टॉयलेट कचहरी चौराहे पर है तो दूसरा जजी परिसर के अंदर। हाल यह है कि यहां तक जाने के लिए महिला वादकारियों को करीब आधा किलोमीटर घूमकर जाना पड़ता है।महिला वकीलों की माने तो जजी परिसर में बना टॉयलेट होने से उन्हें सुविधा तो हो गई है पर वह भी काफी दूर है। इससे उन्हें समस्या होती है। उन्होंने बस्तों के आसपास एक टॉयलेट का निर्माण करवाने की मांग उठाई है ताकि कोर्ट में आने वालीं अन्य महिलाएं भी उसका उपयोग कर सकें।स



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *