मोबाइल चार्जिंग पर लगाते समय रविवार को करंट की चपेट में आने से नवोदय विद्यालय में कक्षा नौ के छात्र की मौत हो गई। छात्र की मौत से परिवार में चीख-पुकार मच गई। सिकंदरपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम जगतपुर निवासी भान सिंह के 14 वर्षीय बेटा प्रवेश कुमार जाटव जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा नौ का छात्र था। ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित होने पर 28 अप्रैल को प्रवेश घर हुआ था। बह प्रवेश मोबाइल को चार्जिंग पर लगा रहा था, तभी वह बोर्ड में आ रहे तेज करंट की चपेट में आ गया। करंट का झटका इतना जोरदार था कि वह अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ा।




हादसे के दौरान प्रवेश के पिता भान सिंह दूध लेने गए हुए थे जबकि मां आरती घर के बाहर घरेलू कामकाज निपटा रही थीं। कुछ देर बाद जब मां घर के अंदर दाखिल हुईं, तो प्रवेश को जमीन पर बेसुध पड़ा देखा। मां की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण एकत्र हो गए। ग्रामीणों के सहयोग से परिजन प्रवेश को सौ शैय्या अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। कोतवाल कपिल दुबे ने बताया कि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया और शव घर लेकर चले गए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *