Jalaun News: कुठौंद थाना क्षेत्र की शंकरपुर चौकी के चंद्रपुरा गांव के पास रविवार देर रात तेज रफ्तार लोडर ने बाइक सवार दो मजदूरों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार कुलदीप पुत्र अयोध्या प्रसाद (32) निवासी तिरावली की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी मंटू दोहरे पुत्र बाबूराम (28) गंभीर रूप से घायल हो गया।


Loader Hits Bike in Jalaun, Labourer Dies and Companion Seriously Injured

लोडर की टक्कर से बाइक सवार मजदूर की मौत
– फोटो : amar ujala



विस्तार

मंटू का पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे गंभीर हालत में कानपुर रेफर किया गया है। दोनों युवक शेरघाट में एक मकान के निर्माण कार्य में मजदूरी करते थे। रविवार को काम खत्म करने के बाद दोनों बाइक से अपने गांव तिरावली लौट रहे थे। चंद्रपुरा गांव के पास बघावली की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे लोडर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर जा गिरे।




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *