Kannauj resident youth died during operation in private hospital

विलाप करते परिजन

मैनपुरी। शहर में कचहरी रोड के पास स्थित एक निजी नर्सिंग होम में इलाज के दौरान कन्नौज निवासी एक युवक की मौत हो गई। परिजन ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। समाचार लिखे जाने तक घटना के संबंध में कोई तहरीर नहीं दी गई।

कन्नौज के गांव गुबरिया निवासी राकेश कुमार (38 )के गले में गांठ थी। परिजन ने इलाज के लिए शहर के कचहरी रोड स्थित एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। बुधवार की शाम चिकित्सक ने गले की गांठ का आपरेशन किया। इसी के कुछ देर बाद ही युवक की हालत बिगड़ गई और मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिजन ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतक के परिजन के घटना के संबंध में जानकारी ली। समाचार लिखे जाने तक परिजन की ओर से पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *