Kanpur: Student extracts DNA from a banana at 'Innovision'

विज्ञान एवं नवाचार प्रदर्शनी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जय नारायण विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में डॉ. ईश्वरचंद्र गुप्त की जयंती पर ‘इनोविजन–2026’ इंटर हाउस विज्ञान एवं नवाचार प्रदर्शनी का भव्य आयोजन हुआ। छात्रों ने विज्ञान और तकनीक पर आधारित मॉडल प्रस्तुत कर प्रतिभा दिखाई। संयुक्त निदेशक माध्यमिक शिक्षा कानपुर मंडल मनोज कुमार द्विवेदी और संयुक्त निदेशक तकनीकी शिक्षा निदेशालय डॉ. एपी सिंह ने शुभारंभ किया।


प्रदर्शनी में 3-डी स्टिमुलेशन, डीएनए मॉडल, इलेक्ट्रोकेमिस्ट्री, एडवांस्ड ब्रेकिंग सिस्टम, स्मार्ट पार्किंग और वर्चुअल रियलिटी जैसे आधुनिक विषयों पर आधारित मॉडल आकर्षण का केंद्र रहे। कक्षा 11 के छात्र ने केले से डीएनए निष्कर्षण का प्रदर्शन किया गया। छात्र ने बताया कि केले की प्रत्येक कोशिका में डीएनए होता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *