मूलरूप से शिवराजपुर निवासी शटरिंग कारीगर सुशील कुमार अपनी दूसरी पत्नी रुचि और छोटे बेटे गणेश के अलावा पहली पत्नी से हुई बेटी श्रेया और बेटे कृष्णा के साथ कल्याणपुर, बारा सिरोही इलाके में रहते हैं। श्रेया 12वीं की पढ़ाई करने के बाद एनसीसी कर रही थी। साथ ही पड़ोस के बच्चों को कोचिंग भी पढ़ाती थी। शनिवार को सुशील काम पर गए थे जबकि रुचि अपने बेटे को लेकर बाजार गई थी।



वहीं कृष्णा स्कूल गया था। दोपहर को कृष्णा घर लौटा तो दरवाजा अंदर से बंद था। किसी तरह घर के अंदर दाखिल हुआ तो श्रेया का शव फंदे से लटक रहा था। सूचना पर पहुंचे मामा रवि ने बताया कि श्रेया की मां प्रियंका ने वर्ष 2021 में फंदा लगाकर जान दे दी थी। इसके बाद सुशील ने रुचि से शादी की। हालांकि तब से श्रेया को प्रताड़ित किया जा रहा था। कल्याणपुर इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *