छात्रों को औद्योगिक क्षेत्र से जुड़ने का दिया मंत्र
रामपुरा जालौन । राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान माधवगढ़ में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संस्थान परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर और राष्ट्रगान के साथ हुई। प्रधानाचार्य, समस्त स्टाफ एवं प्रशिक्षुओं ने बड़ी संख्या में भागीदारी की।
इस मौके पर संबोधित करते हुए संस्थान के अधिकारियों ने कहा कि आज का युवा देश की रीढ़ है। उन्होंने प्रशिक्षुओं से आह्वान किया कि वे प्रशिक्षण के बाद सीधे *औद्योगिक क्षेत्र* में जाकर अपने कौशल का उपयोग करें।
वक्ताओं ने कहा कि जनपद में औद्योगिक क्षेत्र की *उन्नति को और बढ़ाया जाना चाहिए* ताकि स्थानीय स्तर पर ही रोजगार के अवसर उपलब्ध हो सकें। इसके लिए सरकार और उद्योगों के बीच समन्वय जरूरी है।
कार्यक्रम में विशेष रूप से इस बात पर बल दिया गया कि प्रशिक्षुओं को अब केवल पारंपरिक ट्रेड तक सीमित न रहकर *बड़े-बड़े उद्योगों, टेक्निकल लाइन और कंप्यूटरीकृत वर्क* की ओर अपना रुख करना चाहिए। आज उद्योगों में ऑटोमेशन, CNC, ऑटो-कैड और कंप्यूटर आधारित काम की भारी मांग है। ऐसे में आईटीआई से निकले छात्र यदि इन क्षेत्रों में दक्षता हासिल करें तो उन्हें बेहतर पैकेज और करियर ग्रोथ मिल सकती है।
कार्यक्रम के अंत में देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति हुई और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर चर्चा की गई। संस्थान प्रशासन ने सभी को नशा मुक्त और स्वच्छ भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व फोरमैन सुरेश चंद्र वर्मा, प्रिंसिपल RN सक्सेना, फोरमैन सुरेश कुमार, फोरमैन रणजीत सिंह, अनुदेशक घनश्याम यादव, सत्येंद्र कुमार, अरुण कुमार, विनय कुमार,राकेश, आशीष, रिंकू,मानवेंद्र, प्रशांत, कु तान्या कुशवाहा, पिंकन,सलमान,पवन आदि सभी प्रशिक्षक, कर्मचारी और सैकड़ों प्रशिक्षु मौजूद रहे।
