आईआईटी कानपुर के पुराने छात्रों की गुरु दक्षिणा से संस्थान चमक उठेगा। यहां नए छात्रावास, रिसर्च लैब, शोध कार्यों और कई भवनों का निर्माण किया जाएगा। पुराने छात्रों ने 2025-26 में 576 करोड़ रुपये की धनराशि देने का वादा किया था, जिसमें से अब तक 187 करोड़ रुपये जमा हो गए हैं। बाकी की राशि दो से तीन साल में आईआईटी के खाते में आ जाएंगे।




संस्थान की डीन ऑफ रिसोर्सेज एंड एल्युमिनाई के अनुसार पुराने छात्र-छात्राएं यूएसए, जर्मनी, जापान, चीन, ऑस्ट्रेलिया, यूके, यूएई समेत अन्य देशों की बड़ी कंपनियों में अच्छे पदों पर हैं, जबकि काफी संख्या में देश के निजी और सरकारी संस्थानों में कार्यरत हैं। उनकी ओर से संस्थान का आर्थिक सहयोग किया जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *