खेतों के पास युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई।

युवक की फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला
खबर वहीं जो सत्य हो©
{“_id”:”6a64acbaa2cb747a170cee70″,”slug”:”kanpur-young-man-s-body-found-near-a-field-gunshot-wound-to-the-head-2026-07-25″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Kanpur: बगीचे में मिला युवक का शव, कनपटी में लगी थी गोली, एक फीट की दूरी पर पड़ा था तमंचा”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

युवक की फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराजपुर थाना क्षेत्र के नगरा सरसौल गांव निवासी युवक राहुल पाल उर्फ छोटू (28) पिछले 24 घंटे से लापता था। शनिवार शाम उसका शव घर के पास ही स्थित बगीचे में मिला। कनपटी में दाईं ओर गोली का निशान मिला और करीब एक फीट दूर तमंचा पड़ा मिला।
एसीपी चकेरी आशुतोष सिंह और फॉरेंसिक टीम ने जांच के बाद प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का बताया। परिजन भी कोई आरोप नहीं लगा रहे हैं। पुलिस ने राहुल का मोबाइल जब्त किया है। बड़े भाई सुरेंद्र पाल ने बताया कि राहुल हमीरपुर की एक गुटखा फैक्टरी में काम करता था। बीच-बीच में गांव आया करता था। इस बार भी तीन दिन पहले ही घर आया था। शुक्रवार की शाम से ही अचानक लापता हो गया था। इसके बाद शनिवार शाम को उसका शव मिलने की सूचना मिली। पुलिस के मुताबिक परिजन का कहना है कि राहुल की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी।