लखनऊ के लिए किदवईनगर डिपो से रविवार से एसी ई-बस सेवा शुरू हो गई। इस रूट पर 15 ई-बसें संचालित होंगी। रोडवेज के क्षेत्रीय महाप्रबंधक महेश कुमार ने झंडी दिखाकर पहली बस को रवाना किया। बस सुबह छह और साढ़े छह बजे झकरकटी बस अड्डे से रवाना होगी।




बताया कि 38 सीटर एसी ई-बस का लखनऊ का किराया 186 रुपये है। वहीं, उन्नाव का किराया 127 रुपये रखा गया है। पहले दिन दो बसों से 51 यात्री लखनऊ गए। पहली बार विदेशी कंपनी प्रदेश में बस सेवा संचालित कर रही है। रशियन कंपनी आरजी मोबैलिटी ने परिवहन विभाग से प्रदेश में 50 बसें चलाने का करार किया है। इसके लिए कंपनी ने लखनऊ की आराध्या ट्रैवल्स सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड को प्रदेश में ई-बसें चलाने का जिम्मा सौंपा है। आराध्या ट्रैवल्स के महाप्रबंधक सचिन गुप्ता ने बताया कि 35 बसें प्रयागराज से चल रही हैं जबकि रविवार से कानपुर से लखनऊ के लिए भी बसें दाैड़ने लगीं। इस रूट पर 15 बसें संचालित होंगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *