फतेहपुर बिंदकी के गोदहा गांव निवासी सेना के सूबेदार प्रताप सिंह यादव ने दो लोगों के खिलाफ नौबस्ता थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि इन लोगाें ने उन्हें फर्जी खतौनी दिखाकर एक जमीन का बैनामा कर 52 लाख रुपये हड़प लिए। पुलिस आरोपों की जांच कर रही है।




दर्ज रिपोर्ट के अनुसार सूबेदार प्रताप सिंह नासिक में तैनात हैं। उन्हें एक प्लाॅट खरीदना था तो ओरिया गांव निवासी राम शंकर ने उन्हें प्लाॅटिंग करने वाले लालपुर के प्रताप सिंह से मिलवाया। इन लोगों ने बूढ़पुर मछरिया में 400 वर्गगज का प्लाॅट 44 लाख में बताया। वह इसे खरीदने को राजी हो गए। इसके बाद अगस्त 2019 को बैनामा करा रकम चुका दी। 31 अगस्त को बाउंड्री बनवाने पहुंचे तो जमीन पहले से बिकी होने का पता चला। धोखाधड़ी का पता चलने पर रुपये वापस मांगे तो उन्हें कुछ और रुपये लेकर दूसरा प्लाॅट लेने का प्रलोभन दिया गया। वह प्लॉट भी पहले बेचा जा चुका था। आरोप है कि इस तरह उनसे 52 लाख रुपये की धोखाधड़ी की। नौबस्ता इंस्पेक्टर बहादुर सिंह ने कहा कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपों की जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *