कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर 44 लाख रुपये मूल्य का करीब 289.150 ग्राम सोना गायब हो गया। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में कथित लूट या छीनाझपटी की पुष्टि न होने पर मामला संदिग्ध बताया गया। रेलवे पुलिस कर्मचारी की भूमिका पर सवाल उठा रही है।
मेरठ के देहली गेट स्थित तिरुपति ज्वैलर्स के स्वामी अमित वर्मा ने पुलिस को बताया कि उनका कर्मचारी राजू वर्मा 18 मई को सोना लेकर शहर के चौक बाजार गया था। वहां बिक्री न होने पर वह सोना लेकर वैशाली एक्सप्रेस से मेरठ लौट रहा था। राजू ने बताया कि सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर पांच पर रात करीब 11:30 बजे ट्रेन रुकने पर टीटीई ने स्लीपर का वैध टिकट न होने के कारण उसे नीचे उतार दिया। आरोप है कि इसी दौरान खाकी वर्दी पहने एक व्यक्ति समेत चार-पांच लोग पहुंचे। चेकिंग के नाम पर उसके बैग में रखा सोना अपने कब्जे में ले लिया। झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी।
