रसूलाबाद कस्बा के तुलसीनगर में मंगलवार दोपहर को निर्माणाधीन मकान में काम कर रहा मजदूर तालाब किनारे पानी भरे गड्ढे में गिर गया। सूचना पर पहुंची पुलिस व फायर बिग्रेड ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से बाहर निकाला। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिजन ने मकान मालिक व साथी मजदूरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है।




तुलसी नगर निवासी कन्हैया (19) पुत्र शिवलखन मजदूरी कर परिवार के भरण पोषण में सहयोग करता था। मंगलवार सुबह वह अपने वार्ड में ही बड़े तालाब के पास एक निर्माणाधीन मकान में मजदूरी करने के लिए गया था। दोपहर 12 बजे के करीब वह मकान से कुछ दूरी पर तालाब के किनारे मौजूद पानी भरे गड्ढे में डूब गया। घटना के दौरान मौके पर मौजूद वार्ड के कमल सिंह ने बताया कि दोपहर में मकान में काम करवा रहे मालिक व मिस्त्री ने कन्हैया को गड्ढे से पानी की बाल्टी भरकर लाने के लिए भेजा था। बाल्टी भरने के दौरान कन्हैया अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गया। गड्ढे की गहराई अधिक होने के चलते वह डूबने लगा। इस पर मौके पर मौजूद मकान मालिक, मिस्त्री व साथी मजदूर मदद करने करने की जगह मौके से भाग गए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *