कानपुर देहात में बॉयफ्रेंड ने दोस्त के साथ मिलकर 21 साल की गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी थी। मारने से पहले दोनों ने लड़की से गैंगरेप भी किया। हत्या करने के बाद दोनों लाश को बाइक से करीब 18 किलोमीटर दूर ले गए। वहां नहर के किनारे फेंककर भाग गए।

.

बॉयफ्रेंड का लड़की से 6 साल से अफेयर था। लेकिन, लड़की की शादी दूसरी जगह तय हो गई थी। 11 अक्टूबर को शादी होनी थी। इससे बॉयफ्रेंड नाराज था। 5 अक्टूबर को हुई हत्या का पुलिस ने गुरुवार दोपहर 12 बजे खुलासा किया। बॉयफ्रेंड शिवम और उसके दोस्त अमन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामला शिवली थाना क्षेत्र का है।

पुलिस ने लड़की के बॉयफ्रेंड शिवम और उसके दोस्त अमन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस ने लड़की के बॉयफ्रेंड शिवम और उसके दोस्त अमन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पढ़िए पूरा मामला…

5 अक्टूबर (सोमवार) की रात रैपालपुर गांव के पास एक लड़की की लाश मिली थी। मंगलवार को घरवालों ने उसकी पहचान अपनी बेटी रूवल (21) के रूप में की। इसके बाद रूवल के दादा की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

रूवल कानपुर नगर के सचेंडी थाना क्षेत्र के मंगलीपुर गांव की रहने वाली थी। वह दादानगर में एक कंपनी में सिलाई का काम करती थी। सोमवार सुबह करीब 9 बजे वह अपने बॉयफ्रेंड शिवम (22) से मिलने सचेंडी आई थी। इसके बाद शिवम उसे बाइक से रनिया थाना क्षेत्र के विसायकपुर गांव में रहने वाले अपने दोस्त अमन (22) के घर ले गया। अमन सब्जी मंडी में फल-सब्जी की गाड़ियां उतारने का काम करता है। अमन उस समय घर में अकेला था। उसकी मां और बहन बरौर में रहती हैं। पुलिस ने जब इलाके के CCTV खंगाले, तो उसे शिवम और रूवल बाइक से जाते दिखे।

लोहे की रॉड से सिर पर हमला किया

पुलिस ने बताया कि पूछताछ में शिवम और अमन ने लड़की से गैंगरेप करने की बात कबूल की है। शिवम ने पहले से ही गर्लफ्रेंड की हत्या की साजिश कर रखी थी। शिवम ने बताया कि गैंगरेप के बाद रूवल ने अपनी शादी के लिए 50 हजार रुपए मांगे। रुपए नहीं देने पर रेप का मुकदमा दर्ज कराने की बात कही। इससे शिवम को गुस्सा आ गया। उसने अमन के घर में रखी लोहे की रॉड से रूवल के सिर पर हमला कर दिया। इससे रूवल की मौके पर ही मौत हो गई।

5 अक्टूबर को लड़की अपने बॉयफ्रेंड शिवम के साथ बाइक से जाते हुए नजर आई थी।

5 अक्टूबर को लड़की अपने बॉयफ्रेंड शिवम के साथ बाइक से जाते हुए नजर आई थी।

रात होने का इंतजार किया, फिर लाश ठिकाने लगाई

पुलिस के अनुसार, हत्या के बाद दोनों ने शव को पहले घर में दफनाने की बात सोची, लेकिन अमन ने ऐसा करने से मना कर दिया। इसके बाद लाश को बाहर ले जाकर फेंकने का फैसला किया गया। इसके बाद दोनों ने अंधेरा होने का इंतजार किया।

रात करीब 9 बजे शिवम और अमन बाइक पर रूवल की लाश को बीच में रखकर निकले। अमन के घर से करीब 18 किलोमीटर दूर रैपालपुर के पास लाश नहर के किनारे फेंक दी। रात करीब 12 बजे पुलिस को लाश पड़ी होने की सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया था।

6 साल से अफेयर था, शादी तय होने पर नाराज हुआ

घरवालों ने बताया, शिवम और रूवल साल-2019 से संपर्क में थे। शिवम टाइल्स-पत्थर लगाने का काम करता है। दोनों के घर मंगलीपुर गांव में 200 मीटर की दूरी पर हैं। घरवालों ने करीब 4 महीने पहले रूवल की शादी दूसरी जगह तय कर दी थी। 11 अक्टूबर को उसकी शादी होनी थी। रूवल की शादी तय होने के बाद से शिवम नाराज हो गया था।

उसने रूवल के भाई को धमकी दी थी कि अगर उसकी शादी कहीं और हुई, तो वह उसकी बहन को मार देगा। जिस युवक से रूवल की शादी होनी थी, उसे भी फोन कर शादी नहीं करने की धमकी दी थी।

सोमवार रात रैपालपुर गांव के पास नहर के किनारे रूवल का शव पड़ा मिला था।

सोमवार रात रैपालपुर गांव के पास नहर के किनारे रूवल का शव पड़ा मिला था।

5 साल पहले गर्लफ्रेंड के पिता को पीटा था

शिवम ने पुलिस को बताया कि रूवल के पिता अनिल उसके और रूवल के रिश्ते का विरोध करते थे। इसलिए साल- 2021 उनके साथ मारपीट की थी। इस मामले में मारपीट में मुकदमा दर्ज हुआ था। करीब एक महीने बाद इलाज के दौरान अनिल की मौत हो गई थी। घरवालों ने तब भी हत्या का आरोप लगाया था। हालांकि, मारपीट करने के बाद शिवम गांव छोड़कर चला गया था। करीब 4 साल बाद गांव लौटा था।

ASP आलोक प्रसाद ने बताया कि आरोपी शिवम और अमन ने युवती की हत्या का जुर्म कबूल कर लिया है। दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

————————-

ये खबर भी पढ़िए-

शादी तय हुई तो गर्लफ्रेंड को मार डाला:झांसी में प्रेमी ने घर में घुसकर कनपटी पर मारी गोली, 4 साल से अफेयर था

झांसी में शादी तय होने से नाराज बॉयफ्रेंड ने 19 साल की गर्लफ्रेंड की गोली मारकर हत्या कर दी। बॉयफ्रेंड दीवार फांदकर घर में घुसा। फिर लड़की की कनपटी से तमंचा सटाकर गोली मार दी। इसके बाद बॉयफ्रेंड अपने घर पहुंचा और खुद को भी गोली मारने की कोशिश की। लेकिन, घरवालों ने उसे रोक लिया। इसके बाद वह घर से भाग गया। पूरी खबर पढ़िए



Source link