Kanpur Murder Case travel agency owner had committed murder due to his love affair with his sister

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


कानपुर के पनकी में 15 साल के छात्र की हत्या रतनपुर के ट्रैवल एजेंसी संचालक पवन उर्फ पंकज ने बहन से प्रेम-प्रसंग पर की थी। इसमें उसने दो लाख रुपये की सुपारी देकर दो साथियों को भी शामिल किया था। पुलिस ने शुक्रवार को कपली गांव से तीनों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया।

loader

Trending Videos

रतनपुर निवासी हरिशचंद्र निषाद का 15 वर्षीय बेटा कुलदीप कक्षा आठ में पढ़ने के साथ पानी के बताशे का ठेला लगाता था। वह 12 अगस्त की रात को घर नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। 

कुलदीप का शव 13 अगस्त की सुबह कानपुर देहात के शिवली क्षेत्र में मिला। दो दिन बाद परिजनों ने उसकी शिनाख्त कुलदीप के रूप में की। पनकी पुलिस ने हत्यारोपियों की तलाश में शिवली तक 150 से अधिक सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें