Kanpur: Robber shot in police encounter, three arrested

मुठभेड़ में लुटेरा गिरफ्तार
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


सेन पश्चिम पारा क्षेत्र के स्वर्ण जयंती विहार में रविवार रात पुलिस और लुटेरों का आमना-सामना हो गया। पुलिस के घेराबंदी करने पर लुटेरों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में एक लुटेरे के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने घायल लुटेरे और उसके दो साथियों गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से लूटी गई एक चेन, तीन तमंचे और नौ कारतूस बरामद हुए हैं। सोमवार पुलिस तीनों को कोर्ट में पेश करेगी।

Trending Videos

डीसीपी साउथ अंकिता शर्मा ने बताया कि स्वर्ण जयंती विहार के पास रात करीब 10 बजे पुलिस टीम गश्त कर रही थी। उसी दौरान एक बाइक पर तीन संदिग्ध व्यक्ति आते दिखे। तीनों पुलिस को देखकर जंगल की तरफ भागने लगे। पीछा करने पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में कन्नौज निवासी राहुल के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। उसके दो साथी पैदल ही जंगल की तरफ भाग निकले। पुलिस टीम ने राहुल को दबोचने के बाद जंगल में काॅम्बिंग कर उसके दो साथियों को भी गिरफ्तार कर दिया। आरोपियों से लूटी गई एक चेन और नकदी के अलावा तमंचे व कारतूस बरामद हुए है। पकड़े गए तीनों राहुल,अश्वनी और ब्रजेश कन्नौज के रहने वाले वाले है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। तीनों आरोपियों ने शहर के दक्षिण क्षेत्र के कई थानाक्षेत्रों में चेन लूट, पाॅकेटमारी, चोरी समेत कई घटनाओं को कबूला है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *