न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय

Updated Thu, 10 Jul 2025 11:27 PM IST

Kanpur News: रामबाग में दिनदहाड़े लूट के बाद हत्या हुई थी। लुटेरों ने घूंसे मारकर बेदम किया था। चेहरे पर पांच से छह घूंसे मारने और खरोचने के निशान मिले हैं।


Kanpur: The old woman struggled fiercely when the robbers strangled her

बुजुर्ग महिला की हत्या
– फोटो : अमर उजाला


loader



विस्तार


रामबाग क्षेत्र निवासी 71 वर्षीय प्रेमलता मिश्रा ने मरने से पूर्व लुटेरों से जमकर संघर्ष किया था। बदमाशों के गला दबाने के दौरान वृद्धा ने बचने की जीतोड़ कोशिश की। उनके टूटे नाखून और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट उनके संघर्ष की कहानी बयां कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस का मानना है कि वृद्धा के विरोध करने पर लुटेरों ने पहले उनका मुंह दबाया। फिर एक के बाद एक कई मुक्के उनकी नाक के आसपास मारे, जिससे वह बेदम हो गईं।

Trending Videos

इसके बाद उनकी गला दबाकर हत्या कर माल लूटकर फरार हो गए। पीएम रिपोर्ट के अनुसार उनके चेहरे पर खरोंच के कई निशान मिले। शरीर के अन्य हिस्सों में 10 से अधिक चोटें मिली हैं। ऐसी चोटें लात व घूंसों के हमले से आती है। मामले की जांच कर रही पुलिस अब रामबाग के आसपास जांच करने के बाद और उससे लगे अन्य क्षेत्रों के रास्तों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *