कानपुर में चार मई का दिन 39 साल में सबसे ठंडा रहा। अधिकतम तापमान 31 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इसके पहले चार मई वर्ष 1987 को अधिकतम तापमान 30 डिग्री रहा था। इसके अलावा 56 साल में अधिकतम तापमान 16वीं बार मई में 28 से 31 डिग्री के बीच रहा है। 

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि के मौसम विभाग में वर्ष 1971 से उपलब्ध मई के मौसम के आंकड़ों से पता चला कि अभी तक अधिकतम तापमान 47 डिग्री तक गया है। अधिकतम तापमान सबसे नीचे 28 डिग्री तक आया है। विभाग के नोडल एवं तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि पहली बार अधिकतम तापमान 25 मई वर्ष 1984 को 47 डिग्री गया था।




Kanpur Weather Coldest May 4th in 39 Years Temperatures Likely to Drop Further Find Out Why Mercury Plunged

kanpur weather update
– फोटो : amar ujala


अभी तक 47 डिग्री के ऊपर पारा नहीं गया

इसके बाद वर्ष 1988 में 26 से 30 मई तक 47 डिग्री पर पारा लगातार बना रहा। अभी तक 47 डिग्री के ऊपर पारा नहीं गया। रात का न्यूनतम तापमान चार मई 1992 में सबसे नीचे 16 डिग्री तक गया था। 30 मई 1975 को न्यूनतम तापमान सर्वाधिक ऊंचाई 33 डिग्री तक गया है।


Kanpur Weather Coldest May 4th in 39 Years Temperatures Likely to Drop Further Find Out Why Mercury Plunged

kanpur weather update
– फोटो : amar ujala


मई की औसत वर्षा 17.4 मिमी है

वैसे मई महीने का अधिकतम औसत तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम औसत तापमान 25.2 डिग्री है। मई की औसत वर्षा 17.4 मिमी है। मौसम वेधशाला में इस साल एक मई को 6.3 मिमी वर्षा दर्ज की जा चुकी है। चार मई को फिर 31 डिग्री पर आ गया।


Kanpur Weather Coldest May 4th in 39 Years Temperatures Likely to Drop Further Find Out Why Mercury Plunged

kanpur weather update
– फोटो : amar ujala


पारा और नीचे जाने की संभावना

बादल और तेज हवाओं के आने की वजह से पारा और नीचे जाने की संभावना है। एकीकृत प्रादेशिक पूर्वानुमान केंद्र लखनऊ के प्रभारी वरिष्ठ विज्ञानी डॉ. अतुल सिंह का अनुमान है कि पारा मई में और अधिक नीचे गिर सकता है और अधिक ऊपर भी चढ़ सकता है। ये दोनों स्थितियां इसी महीने में आ सकती हैं।


Kanpur Weather Coldest May 4th in 39 Years Temperatures Likely to Drop Further Find Out Why Mercury Plunged

kanpur weather update
– फोटो : amar ujala


मई के महीने में अधिकतम तापमान का निचला स्तर

वर्ष 1971- 11 मई को 29 डिग्री।

वर्ष 1977- 5 मई को 31 डिग्री, 11 मई को 30 डिग्री।

वर्ष 1982- 20 मई को 28 डिग्री।

वर्ष 1983- 13 मई को 31 डिग्री, 24 मई को 28 डिग्री।

वर्ष 1987- 4 मई को 30 डिग्री, 5 मई को 31 डिग्री, 30 मई को 30 डिग्री।

वर्ष 2021- 13 मई को 31 डिग्री, 18 मई को 28.4 डिग्री, 19 मई को 28 डिग्री।

वर्ष 2023- 1 मई को 29 डिग्री, 2 मई को 29.5 डिग्री, 4 मई को 30.4 डिग्री।

वर्ष 2026- 4 मई को 31 डिग्री।




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें