न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय

Updated Tue, 22 Jul 2025 07:30 PM IST

Kanpur News: युवती की आत्महत्या का मामला सामने आया है। मामला सेनपश्चिम पारा थानाक्षेत्र का है। 


Kanpur: Young woman commits suicide by hanging herself at sister's in-laws' place

शिखा पांडेय (फाइल फोटो)
– फोटो : अमर उजाला


loader



विस्तार


सेन पश्चिम पारा थानाक्षेत्र के न्यू आजाद नगर गंगापुर में बहन के ससुराल में रह रही युवती ने फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के दौरान मंगलवार सुबह घर पर कोई नहीं था। सूचना पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की। मूलरूप से बाराबंकी के ह्र्दयगढ़ निवासी ट्रक चालक सौरभ शुक्ला न्यूआजाद नगर गंगापुर में पत्नी शिवा व बेटी सान्या के साथ किराए पर रहते हैं।

Trending Videos

दो साल से कन्नौज के छिबरामऊ अतरौली निवासी सौरभ की साली शिखा पांडेय (19) साथ में रह रही थी। सौरभ के अनुसार चार दिन पहले वह ट्रांसपोर्ट नगर से ट्रक लेकर अलीगढ़ गए थे। सोमवार सुबह पत्नी शिवा बेटी का आधार कार्ड बनवाने मायके अतरौली गई थी। घर पर साली शिखा अकेली थी। मंगलवार सुबह मकान मालिक ने शिखा को पानी भरने के लिए आवाज लगाई लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *