कासगंज। सर्दी के साथ कोहरे की दस्तक के बीच रोडवेज बसों में सुरक्षित सफर के इंतजाम अभी अधूरे हैं। कासगंज डिपो की निगम की 67 बसों में से सिर्फ 20 में फॉग बल्ब लगे हैं जबकि शेष 47 के लिए अलीगढ़ कार्यशाला से मांग भेजी गई है।
खबर वहीं जो सत्य हो©

अनुबंधित बसों में फॉग लाइट लगवाने को बस स्वामियों को तीन दिन का समय दिया गया है। डिपो में निगम की 67 और अनुबंधित 37 मिलाकर कुल 104 बसें चलती हैं। सर्दियों में सुबह व रात के समय कोहरे से दृश्यता घटने पर सुरक्षित संचालन के लिए फॉग लाइट अहम है।
प्रभारी एआरएम नीरज कुमार ने बताया कि शेष निगम बसों के लिए फॉग बल्ब की मांग अलीगढ़ कार्यशाला भेजी है तथा अनुबंधित बस स्वामियों को तीन दिन में फॉग लाइट या फॉग बल्ब लगवाने के निर्देश दिए हैं। ताकि कोहरा बढ़ने से पहले इंतजाम पूरे हो सकें और यात्रियों का सफर सुरक्षित रहे। संवाद