KASJANG NEWS COWSHELTER COWS DIED

Trending Videos



पटियाली। तहसील क्षेत्र के गांव बड़ौला की गोशाला में रविवार की शाम कुछ गोवंश की तबियत बिगड़ गई। थोड़ी ही देर में इनमें से 7 गोवंश मर गए। वहीं कई अन्य गोवंश बीमार हो गए। जानकारी मिलने पर पशु चिकित्सकों की टीम ने गोशाला पहुंचकर गायों का उपचार किया। सूचना मिलने पर एसडीएम पटियाली भी मौके पर पहुंच गए। गोवंशों के मरने का कारण जानने के लिए शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

Trending Videos

गांव बड़ौला की गोशाला में वर्तमान में करीब 250 गोवंश संरक्षित किए जा रहे हैं। रविवार की शाम करीब पांच-छह बजे चारा खाने के बाद अचानक ही कुछ गोवंश की तबियत बिगड़ गई। गोशाला संचालकों ने एसडीएम व पशु चिकित्सकों को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही पशु चिकित्सकों की टीम गोशाला पहुंच गई और बीमार गोवंश का उपचार शुरू कर दिया। हालांकि इसके बाद भी 6-7 गोवंश मर गए। वहीं करीब 8-10 गोवंश बीमार थीं। इनका डॉक्टरों ने उपचार किया। जानकारी मिलने पर एसडीएम पटियाली कुलदीप सिंह भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पशु चिकित्सकों की टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

एसडीएम कुलदीप सिंह ने बताया कि गोवंश के बीमार होने की जानकारी मिली थी। सात गोवंश मर गए हैं। अन्य बीमार गोवंश का उपचार चल रहा है। प्रथमदृष्टया इनके मरने का कारण जहरीला चारा खाना बताया जा रहा है। इनके मरने का कारण जानने के लिए गोवंश का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *