{“_id”:”6b01ed1441a936880d071309″,”slug”:”22-successful-cataract-surgeries-performed-in-two-days-spectacles-distributed-kaushambi-news-c-261-1-pr11004-152033-2026-11-22″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Kaushambi News: दो दिन में मोतियाबिंद के 22 सफल ऑपरेशन, बांटे गए चश्मे”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

मोतियाबिंद के ऑपरेशन के बाद मरीजों को बांटे गए चश्में। स्रोत: विभाग
– फोटो : 1
मेडिकल कॉलेज कौशाम्बी में दो दिन के भीतर 22 मरीजों के मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के बाद मरीजों को चश्मे भी वितरित किए गए। अभियान के तहत ग्रामीण और जरूरतमंद बुजुर्गों को निशुल्क नेत्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई। इससे मरीजों को इलाज के लिए दूसरे शहरों की दौड़ नहीं लगानी पड़ी।
ऑपरेशन करने वाली टीम में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. हेमंत यादव, डॉ. मधुला रंजन और डॉ. अनूप कुमार सिंह के साथ ऑप्टोमेट्रिस्ट सुभाष चंद्र पांडेय शामिल रहे। ओटी स्टाफ और सुमन ने भी सहयोग किया। मरीजों की उम्र 55 से 76 वर्ष के बीच रही। प्रधानाचार्य डॉ. हरिओम कुमार सिंह के नेतृत्व में यह आयोजन सफल हो पाया। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद लोगों को उनके जनपद में ही गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
जटिल मामलों में भी मिली सफलता
अभियान के दौरान एक महिला की एक आंख बचपन से खराब थी। दूसरी आंख में मोतियाबिंद होने से उसकी दृष्टि भी प्रभावित हो गई थी। ऑपरेशन के बाद उसकी दृष्टि लौटने से परिवार में खुशी है। वहीं, आर्थराइटिस से पीड़ित एक अन्य महिला का भी सफल ऑपरेशन किया गया। कई मरीजों के परिजनों ने पहले यहां इलाज कराया था। उनके अच्छे अनुभव के बाद परिवार के अन्य सदस्य भी ऑपरेशन के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचे।
